{"_id":"573169b24f1c1b1a1491a1d1","slug":"govt-jobs-in-bsphcl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग में बड़ी भर्ती, 51 हजार रुपए तक सैलरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
बिजली विभाग में बड़ी भर्ती, 51 हजार रुपए तक सैलरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 May 2016 10:25 AM IST
सार
- 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका
- पदों के लिए होंगे केवल ऑनलाइन आवेदन
- 32,000 रुपये से 51,000 रुपये तक वेतनमान
विज्ञापन
सैलरी भी है शानदार
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड ने कुल 319 पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं। जारी विज्ञप्ति के तहत असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स) और अकाउंट ऑफिसर के पद शामिल हैं।
उम्मीदवारों की आयु 21 से 37 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों पर जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके पास शैक्षणिक योग्यता के तौर पर न्यूनतम 4 वर्ष की इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।
केवल अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर सीए की अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वेतनमान के तौर पर चयनित आवेदकों को 32,000 रुपये से 51,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

ऑनलाइन होंगे आवेदन
ऑनलाइन होंगे आवेदन
आवेदन करने के लिए केवल ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर, उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क के तौर पर बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/जनजाति को 375 रुपये तथा अन्य सभी वर्ग को 1,500 रुपये देने होंगे। उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर कार्ड के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन करने से संबंधित या पद से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.bih.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।