फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs for insurance medical officer

इंश्योरेंस ऑफिसर की नौकरी के लिए 450 पद खाली, जानिए कैसे करें आवेदन

Fri, 09 Oct 2015 08:37 AM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
govt jobs for insurance medical officer

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने विभिन्न राज्यों में इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II के 450 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों के तहत चयनित आवेदकों की नियुक्ति दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब और तमिलनाडू आदि राज्यों में की जाएगी।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को इंडियन कांउसिल एक्ट 1956 के द्वारा प्रावधित प्रथम एवं द्वितीय अनुसूची के पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयु 10 नवंबर, 2015 को 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के आवेदकों को राज्य सरकारों द्वारा स्थापित नियमों के अनुसार अधिकतम आयुसीमा में छूट दी जाएगी। विज्ञापित पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान स्वरूप 15,600 रुपये से 39,100 रुपये प्रतिमाह एवं 5,400 रुपये ग्रेड पे के तौर पर दिये जाने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 नवंबर तक भरें फॉर्म

govt jobs for insurance medical officer

विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी राज्य बीमा निगम की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित है। अनुसूचित जाति/ जनजाति, शारीरिक रूप से अक्षम, एवं महिला आवेदकों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

निर्धारित शुल्क, आवेदन प्रक्रिया के समय निर्मित ई-चलान द्वारा संबंधित बैंक में जमा किया जा सकता है। विज्ञापित पदों पर आवेदन 10 नवंबर, 2015 तक किये जा सकते हैं। शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर, 2015 निर्धारित की गई है। अवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन प्रक्रिया में आने वाली असुविधा से बचने के लिए आवेदन अंतिम तिथि से पहले करें।

विज्ञापित पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी एवं आवेदन के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.esic.nic.in पर लॉगऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed