फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Govt Jobs 2025: MPPGCL Recruitment for 346 Posts in Madhya Pradesh; Apply Online Till August 31; Details here

Govt Jobs: मध्य प्रदेश में 346 पदों पर भर्तियां, 8वीं पास से लेकर बीटेक वालों के लिए मौका; आवेदन की तारीख करीब

Sun, 24 Aug 2025 07:02 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 24 Aug 2025 07:02 PM IST
सार

Govt Jobs in MP: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने 346 पदों पर भर्ती निकाली है। अब उम्मीदवार 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में 8वीं पास से लेकर बीटेक तक के उम्मीदवारों के लिए मौका है।

विज्ञापन
Govt Jobs 2025: MPPGCL Recruitment for 346 Posts in Madhya Pradesh; Apply Online Till August 31; Details here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

MPPGCL Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर दिया है। कंपनी की ओर से जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, फायरमैन, ऑफिस असिस्टेंट, सिक्योरिटी गार्ड समेत कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 346 रिक्तियों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

इन पदों पर निकली भर्ती

  • जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल)- 90 पद
  • प्लांट असिस्टेंट (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल)- 90 पद
  • असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल आदि)- 73 पद
  • सिक्योरिटी गार्ड- 38 पद
  • ऑफिस असिस्टेंट- 17 पद
  • शिफ्ट केमिस्ट- 13 पद
  • जूनियर स्टेनोग्राफर- 08 पद
  • फायरमैन- 06 पद
  • मेडिकल ऑफिसर- 02 पद
  • सिक्योरिटी ऑफिसर- 02 पद
  • पर्सनल ऑफिसर- 02 पद
  • स्टोर असिस्टेंट- 02 पद
  • वार्ड बॉय- 02 पद
  • वार्ड अया- 01 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के तहत पदों के अनुसार न्यूनतम योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक, डिप्लोमा तथा इंजीनियरिंग डिग्री तक निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों का 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि तकनीकी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में BE/B.Tech की डिग्री मांगी गई है। वहीं कुछ पदों के लिए 3 से 5 वर्षों तक का अनुभव भी अनिवार्य किया गया है।

चिकित्सा और कार्यालय संबंधित पदों के लिए योग्यता

मेडिकल ऑफिसर के पद हेतु उम्मीदवार के पास MBBS की डिग्री और मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल में स्थायी पंजीकरण होना चाहिए। कार्यालय सहायक व अन्य प्रशासनिक पदों के लिए स्नातक डिग्री आवश्यक है। इसके अलावा जूनियर स्टेनोग्राफर के लिए उम्मीदवार को अंग्रेजी या हिंदी में शॉर्टहैंड परीक्षा 80 शब्द प्रति मिनट की गति से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, मध्य प्रदेश राज्य के आरक्षित वर्गों जैसे कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (नॉन क्रीमी लेयर), पीडब्ल्यूडी एवं महिला उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1200 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (नॉन क्रीमी लेयर), और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed