सरकारी नौकरी: डाटा एंट्री ऑपरेटरों की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च (NIMR) नई दिल्ली में डाटा एंट्री ऑपरेटर व तकनीकी सहायक के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए स्नातक व कंप्यूटर में डिप्लोमा निर्धारित की गई है। तकनीकी सहायक के पदों के लिए विज्ञान में परास्नातक होना आवश्यक है।
विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए अधिकतम 28 वर्ष व तकनीकी सहायक के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 9 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया व वेतनमान
मलेरिया अनुसंधान संस्थान में डाटा एंट्री ऑपरेटर व तकनीकी सहायक के पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।
योग्य उम्मीदवार अपने सभी शैक्षिक व अनुभव दस्तावेजों के मूल प्रमाणपत्र तथा उसके प्रिंटआउट, रेज्यूम व दो फोटो के साथ 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च, सेक्टर-8, द्वारका, नई दिल्ली-110077' के पते पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों। दोनों पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि 09 अक्टूबर, 2014 निर्धारित की गई है।
मलेरिया रिसर्च अनुसंधान संस्थान में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए 13,072 रुपये व तकनीकी सहायक के लिए 23,220 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। साक्षात्कार तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.mrcindia.org/ पर लॉग ऑन करें।