फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   government jobs in delhi university

डीयू में 80 पदों पर सहायक प्राध्यापकों की भर्ती

Sat, 07 Feb 2015 07:54 AM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन
government jobs in delhi university

गार्गी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने विभिन्न विषयों में सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पदों हेतु विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


पदों की कुल संख्या 80 निर्धारित की गई है। इन पदों में वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, प्रारंभिक शिक्षा, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गणित, सूक्ष्म जीवविज्ञान, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, भौतिकी, राजनीति विज्ञान, संस्कृत व प्राणीविज्ञान विषयों के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता संबंधित विषय में परास्नातक (55 प्रतिशत अंकों के साथ) निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदकों को यूजीसी द्वारा आयोजित नेट/एसएलईटी/एसईटी पात्रता परीक्षा पास की होनी चाहिए। शिक्षण कार्य में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

government jobs in delhi university

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। विज्ञापित पदों के लिए 15,600 से 39,100 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2015 निर्धारित की गई है।

विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के आवेदकों को 250 रुपये तथा आरक्षित वर्ग को 100 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क केवल डिमांड ड्रॉफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट http://www.gargi.du.ac.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed