कैट में नौकरी का मौका, बड़े पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल, नई दिल्ली में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों में ज्वांइट रजिस्ट्रार का 1 पद, प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी के 2 पद, कोर्ट ऑफिसर/सेक्शन ऑफिसर के 22 पद, प्राइवेट सेक्रेटरी के 17 पद, अकाउंट ऑफिसर के 13 पद, जूनियर अकाउंट ऑफिसर के 3 पद, केयरटेकर के 4 पद, हिंदी अनुवादक का 1 पद, लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन असिस्टेंट का 1 पद, कोर्ट मास्टर/स्टैनोग्राफर ग्रेड 'सी' के 18 पद और स्टैनोग्राफर ग्रेड 'डी' के 14 पद शामिल हैं।
सभी पदों के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। इन पदों के लिए अधिकतम 56 वर्ष तक के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
तो इस तरह से करें आवेदन
विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑफलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट से विज्ञप्ति के साथ संलग्न आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
आवेदन पत्र को दिए गए निर्देशानुसार भरकर समस्त दस्तावेजों और आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर 'प्रिंसिपल रजिस्ट्रार, सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल, प्रिंसिपल बेंच, 61/35, कॉपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली-110001' के पते पर भेजें। आवेदन पत्र को संबंधित पते पर पहुंचने की अंतिम तिथि 04 मई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन करने एवं आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://cgat.gov.in पर लॉग ऑन करें।