फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Government jobs government jobs vacancies Know about new jobs

जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां? आठवीं पास को भी मिल रहा है मौका

Sat, 18 Jul 2020 05:15 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 18 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Government jobs government jobs vacancies Know about new jobs
नौकरी - फोटो : Social Media

Sarkari Naukri 2020: अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं, तो कई जगहें अभी रिक्तियां निकली हैं। लखनऊ और राजस्थान में भी नौकरियां निकली हुई हैं। लखनऊ में पीजीआई में कई पदों पर वैकेंसी निकली है, जहां आठवीं पास अभ्यर्थियों को भी मौका मिल रहा है। इसी तरह, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर कई भर्तियां निकाली हैं। आइए विस्तार से जानते हैं

विज्ञापन

 

पीजीआई लखनऊ में निकली हैं नौकरियां
पीजीआई लखनऊ में कई पदों के लिए नौकरी निकली हैं। यहां आठवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरियां निकली हैं। यहां कुल 800 से भी ज्यादा सरकारी नौकरियां निकली हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों में आवेदन से पहले अधिसूचना को विस्तार से जरूर पढ़ लें। इन पदों पर नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें-AIIMS: सीनियर के पदों पर भर्तियां, जानें कैसे होगा चयन

इन नौकरियों में आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी व एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं और उम्र सीमा भी अलग-अलग है। इन नौकरियों में 21 साल से लेकर 40 साल तक उम्र मांगी गई है।पीजीआई लखनऊ में निकले पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग में नौकरियां
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर 11 वैकेंसी निकाली हैं। इन पदों पर 10 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के जरिए इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास गणित / सांख्यिकी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री चाहिए। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से अधिसूचना जरूर देखें। इन नौकरियों के लिए उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट में प्रदर्शन, एकेडमिक लेवल पर प्रदर्शन और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed