फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Government job opportunity in Army Health Department-safalta

Army Recruitment 2022: सेना के स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी का मौका, जान लीजिए कितना मिलेगा वेतन

Mon, 25 Jul 2022 01:33 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 25 Jul 2022 01:33 PM IST
सार

भारतीय थल सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के आधार पर अधिकारियों की भर्ती कराई जा रही है। यह भर्ती आर्मी डेंटल कॉर्प्स 2022 के तहत होगी जिसके आवेदन की अंतिम तारीख 14 अगस्त निर्धारित है।  
 

विज्ञापन
Government job opportunity in Army Health Department-safalta
Indian Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

अगर आप भी इंडियन आर्मी में शामिल होना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय सेना में में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता की जांच कर 15 जुलाई से 14 अगस्त 2022 की तय तिथि तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। इस भर्ती में आवेदन करने लिए किसी भी कैटेगरी के अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क का भुगतान नहींकरना है। गौरतलब है कि यह प्रक्रिया आर्मी डेंटल कॉर्प्स 2022 के तहत चलाई कराई जा रही है। इसके अंतर्गत शॉर्ट सर्विस कमीशन के आधार पर अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी केलिए कैंडिडेट्स इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

अनिवार्य शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (Dental Council of India) द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज से कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ बीडीएस/ एमडीएसपास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को 31 जुलाई 2022 तक डीसीआई द्वारा एक साल का रोटेटरी इंटर्नशिप पूरा किया होना चाहिए। 

विज्ञापन

ये उम्मीदवार ही कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, एनईईटी (एमडीएस) -2022 में शामिल हुआ होना चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन के साथ नीट(एमडीएस)-2022 की मार्कशीट/स्कोर कार्ड की कॉपी जमा करनी जरूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन

सेना में आर्मी डेंटल कॉर्प्स 2022 अंतर्गत अंतिम रूप से सफल उम्मीदवारों को वार्षिक रूप से 11 से अधिक का पैकेज मिलता है। इस लिहाज प्रतिमाह करीब 90 हजार से अधिक का वेतन दिया जाता है। इसके अलावा नियमानुसार लागू अन्य वेतन व भत्तों का लाभ भी मिलता है।  

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed