फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   government job in bank press

बैंक प्रेस में सरकारी नौकरी का मौका, करें आवेदन

Fri, 29 May 2015 09:04 PM IST
Updated Fri, 29 May 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
government job in bank press

बैंक नोट प्रेस, देवास, मध्य प्रदेश में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 25 है। इन पदों पर अधिकतम 28 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को निर्धारित आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 55% अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


अन्य योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर ज्ञान के साथ में हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये और ग्रेड पे 2,000 रुपए प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से करें आवेदन

government job in bank press

विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग को 100 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट 'जनरल मैनेजर बैंक नोट प्रेस, देवास' के पक्ष में जमा करना होगा व आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरें व उसके साथ जरूरी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियों को संलग्न कर 'पोस्ट बॉक्स नंबर- 3076, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003'  के पते पर भेजें।

योग्य आवेदक के ‌चयन के लिए लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। विज्ञापित पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 12 जून, 2015 को अंतिम तिथि निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए या अन्य किसी प्रकार की जानकारी हासिल करने के लिए संबंधित वेबसाइट jobapply.in/bnpdewas पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed