फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुनहरा मौका! 1 लाख रुपये सैलरी वाली 55 सरकारी नौकरियों के लिए शुरू हो गया है रजिस्ट्रेशन

Sat, 14 Mar 2020 03:06 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 14 Mar 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Government job Alert Salary Offered more than 1 lakh, Application Process Begins
सरकारी नौकरी

अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) ने 55 तकनीकी सहायक, तकनीशियन बी और वैज्ञानिक / इंजीनियर पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों पर चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को महीने में डेढ़ लाख रुपये से भी ज्यादा सैलरी मिलेगी। इन विभिन्न पदों के लिए दसवीं पास से लेकर एमटेक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो गई है।



 

Government job Alert Salary Offered more than 1 lakh, Application Process Begins
Job - फोटो : फाइल फोटो
पोस्ट: वैज्ञानिक/इंजीनियर
वैकेंसी की संख्या- 21
सैलरी-  56100 – 177500 रुपये
 
पोस्ट: तकनीकी सहायक
वैकेंसी की संख्या- 06
सैलरी- 44900 – 142400 रुपये

इसे भी पढ़ें- खुशखबरी! 9 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों के लिए आज से शुरू हो गया है आवेदन


 
Government job Alert Salary Offered more than 1 lakh, Application Process Begins
सरकारी नौकरी - फोटो : demo pics
पोस्ट: तकनीशियन बी
वैकेंसी की संख्या-  28
सैलरी- 21700 – 69100 रुपये

नौकरी के लिए आवेदन के मापदंड 
इन विभिन्न पदों पर नौकरी के आवेदन के लिए अलग-अलग योग्यता चाहिए। अगर आप साइंटिस्ट/इंजीनियर के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको एमई/एमटेक में 60 फीसदी अंक चाहिए। इसके साथ ही आपकी उम्र 18 से लेकर 35 साल के बीच होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- स्नातकों के लिए निकली है सरकारी नौकरी, सैलरी 1 लाख रुपये


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Government job Alert Salary Offered more than 1 lakh, Application Process Begins
चीन में सरकारी नौकरी करने वाली लड़कियों को सचेत करने के लिए लगे पोस्टर - फोटो : getty
अगर आप टेक्नीकल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा होना चााहिए। डिप्लोमा के साथ ही आपके 60 फीसदी अंक आने भी जरूरी हैं। आवेदक की उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। इसी तरह, टेक्नीशियन बी के लिए दसवीं पास होने के साथ ही आईटीआई की डिग्री भी होनी चाहिए। 

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत- 14 मार्च
फॉर्म भरने की आखिरी तारीख- 3 अप्रैल
लिखित परीक्षा- 7 जून
 
इन पदों पर आवेदन के लिए आप sac.gov.in की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
जॉब लोकेशन- अहमदाबाद (गुजरात)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed