फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Goa Teacher Recruitment 2021 Sarkari Naukri Govt Jobs Teacher Bharti Apply Online on education.goa.gov.in

Sarkari Naukri 2021: प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर हो रही भर्ती, आज आवेदन का आखिरी मौका

Fri, 17 Dec 2021 08:50 AM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Fri, 17 Dec 2021 08:50 AM IST
सार

प्राथमिक स्कूल शिक्षकों के विभिन्न पदों पर शिक्षा निदेशालय ने भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निदेशालय ने सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Goa Teacher Recruitment 2021 Sarkari Naukri Govt Jobs Teacher Bharti Apply Online on education.goa.gov.in
गोवा शिक्षक भर्ती 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

गोवा शिक्षा निदेशालय ने प्राथमिक स्कूल शिक्षक के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने का अंतिम समय शुक्रवार, 17 दिसंबर, 2021 है। उम्मीदवार जल्द ही गोवा शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट education.goa.gov.in पर जाकर आवेदन करें। ऑनलाइन माध्यम से इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़कर आवेदन पत्र भरें।

विज्ञापन


निदेशालय ने कुल 142 पदों पर भर्ती  निकाली है। गैर आरक्षित वर्ग के लिए 50 पदों पर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 14 पदों पर, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 29 पदों पर, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 02 पदों पर, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 40 पदों और सीएफएफ के लिए 07 पदों  पर भर्तियां निकली हैं। निदेशालय ने 02 दिसंबर, 2021 से इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। 

विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन

उम्मीदवारों को पदों से जुड़े दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़कर, फिर आवेदन करने के लिए निर्देशित किया गया है। उम्मीदवार अच्छी तरह से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए तैयारी करें। जिन भी सेंपल पेपर से परीक्षार्थियों को अभ्यास करना है, उनसे जुड़ी किताबों के बारे में जानकारी जुटाएं और उनमें मौजूद पाठ्यक्रमों से तैयारी करें। सिर्फ चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के पास पात्रता मानदंड के तहत प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होंगे, तो उनके आवेदन पत्र रद कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार वेबसाइट education.goa.gov.in पर जाकर प्राथमिक स्कूल शिक्षक भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

क्या है शैक्षणिक पात्रता ?

  • 12वीं में 50 फीसदी अंकों के साथ एलिमेंट्री एजुकेशन में दो वर्ष का डिप्लोमा या 12वीं में 45 फीसदी अंकों के साथ दो वर्ष का एलिमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा व एनसीटीई मान्यता प्राप्त एजुकेशन में डिप्लोमा।
  • 12वीं में 50 फीसदी अंकों के साथ चार वर्ष का बीएलएड पाठ्यक्रम में पढ़ाई होनी चाहिए या 50 फीसदी अंकों के साथ दो वर्ष का शिक्षा (विशेष शिक्षा) में डिप्लोमा होना चाहिए या गोवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रमाण पत्र होना चाहिए। लिखित परीक्षा के आधार पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन

क्या होनी चाहिए आयु सीमा?

  • प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2021 के आवेदनकर्ताओं की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed