फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Goa Police Constable Recruitment 2021: Know the eligibility criteria for police constable posts safalta

Goa Police Constable Recruitment 2021: यहां हो रही कॉन्स्टेबल भर्ती में कौन कर सकता है अप्लाई, जानिए पूरी बात

Thu, 30 Sep 2021 01:36 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 30 Sep 2021 01:36 PM IST
सार

Goa Police Constable Recruitment 2021: गोवा पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा कॉन्स्टेबल के पदों की भर्तियां आयोजित की जा रही हैं। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Goa Police Constable Recruitment 2021: Know the eligibility criteria for police constable posts safalta
गोवा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस विभाग में नौकरी की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय में कांस्टेबल ड्राइवर के 55 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 21 सितंबर से आवेदन की शुरुआत कर दी गई है जो 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। बता दें कि यह भर्ती गोवा पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल चालाक ग्रेड-3 के आधार पर कराई जा रही है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार गोवा पुलिस की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र डाउनलोड कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा इन दिनों सफलता डॉट कॉम पर प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी के लिए एक्सपर्ट द्वारा डिजाइन किए गए कई महत्वपूर्ण फ्री कोर्सेस भी चलाए जा रहे हैं। इन फ्री से जुडने के लिए  FREE September Current Affairs - Download Now दिए गए लिंक पर क्लिक कर कोर्स को Subscribe कर सकते हैं। 

विज्ञापन

यहां भी जमा कर सकते हैं अपना आवेदन पत्र 
गोवा पुलिस कांस्टेबल चालक भर्ती में आवेदन करने के वाले इच्छुक उम्मीदवार आवेदन शुल्क के साथ पुलिस मुख्यालय, पणजी-गोवा, मापुसा पुलिस स्टेशन, बिचोलिम पुलिस स्टेशन, पोंडा पुलिस स्टेशन, कुरचोरम पुलिस स्टेशन, मडगांव टाउन पुलिस स्टेशन, वास्को पुलिस स्टेशन में आवेदन जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ऐसे उम्मीदवार नहीं सकेंगे आवेदन 
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर व सीना फुलाव 78 से 83 सेमी होना चाहिए। साथ ही वैध हैवी ड्राइविंग लाईसेंस और उसमें न्यूनतम दो वर्षों का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को कोंकड़ी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। वे अभ्यर्थी जो इन मानदंडों को पूरा नहीं करेंगे, वे आवेदन के पात्र नहीं माना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस वर्ग के हिस्से में हैं कितनी वैकेंसी 
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 55 रिक्तियों को भरा जाना है। विभाग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इसमें 26 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं, जबकि 8 रिक्तियां अनुसूचित जनजाति के लिए हैं वहीं 19 रिक्तियां अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए हैं तथा अन्य 2 रिक्तियां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित रखी गई हैं। इसके अलावा 55 रिक्तियों में से 3 रिक्तियां भूतपूर्व सैनिक के लिए और 5 रिक्तियां खिलाड़ी के लिए आरक्षित हैं। 

करें सरकारी नौकरी की फ्री में तैयारी 
अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता ऐप  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी   सफलता ऐप  डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed