फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   FACT Recruitment 2026: Government Company Announces Vacancies for Draftsman and Engineer Posts

FACT Job 2026: सरकारी कंपनी में ड्राफ्ट्समैन और इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता; वेतन 53 हजार तक

Fri, 08 May 2026 03:02 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 08 May 2026 03:02 PM IST
सार

FACT Recruitment 2026: फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड ने ड्राफ्ट्समैन, इंजीनियर, डिप्टी मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अनुभव के अनुसार 25 हजार से 53 हजार तक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
FACT Recruitment 2026: Government Company Announces Vacancies for Draftsman and Engineer Posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

FACT Vacancy 2026: फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड ने इंजीनियरिंग कॉन्ट्रैक्ट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत ड्राफ्ट्समैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, इंजीनियर डिजाइन, डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट जनरल मैनेजर सहित कुल 34 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में आवश्यक योग्यता और अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन के लिए योग्यता

इन पदों के लिए केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन और सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री मांगी गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक का अनुभव होना चाहिए। भर्ती में डिजाइन, ड्राफ्टिंग, पाइपिंग, स्ट्रक्चरल डिजाइन, ऑटोमेशन, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और सिविल अनुमान जैसे कार्य शामिल हैं। योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को अनुभव के आधार पर अच्छा मासिक वेतन दिया जाएगा। ड्राफ्ट्समैन पदों पर वेतन लगभग 25,750 से 36,770 तक रहेगा, जबकि सीनियर ड्राफ्ट्समैन को 31,700 से 42,660 तक सैलरी मिलेगी। इंजीनियर डिजाइन पदों के लिए वेतन 35,520 से शुरू होकर 47,120 तक जाएगा। वहीं डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट जनरल मैनेजर पदों पर उम्मीदवारों को अनुभव के अनुसार 40,000 से 67,240 प्रति माह तक समेकित वेतन दिया जाएगा।

समझें चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में ड्राफ्ट्समैन और सीनियर ड्राफ्ट्समैन पदों (पोस्ट कोड 1 से 6) के लिए उम्मीदवारों का चयन इंजीनियरिंग ड्राफ्टिंग सॉफ्टवेयर आधारित स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी। 

यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक अनुभव, डिप्लोमा पास करने का पुराना वर्ष और अधिक आयु को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं इंजीनियर, डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट जनरल मैनेजर पदों (पोस्ट कोड 7 से 34) के लिए चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

FACT Job 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले FACT Official Website पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment” या “FACT FEDO Recruitment 2026” लिंक खोलें।
  • भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
  • “Apply Online” पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छे से जांच लें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed