फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Exam dates for Group D recruitment can be announced soon-safalta

Group D Exam 2022: ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का जल्द ही किया जा सकता है ऐलान, जानें क्या है एग्जाम पैटर्न और इसमें पूछे जा सकते हैं कितने कठिन प्रश्न

Fri, 08 Jul 2022 11:21 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 08 Jul 2022 11:21 PM IST
सार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
 

विज्ञापन
Exam dates for Group D recruitment can be announced soon-safalta
SSC - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर निकली भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) इस भर्ती के लिए परीक्षा कीतारीखों का ऐलान जल्द ही कर सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) जुलाई महीने में आयोजित की जा सकती है। ग्रुप D की इस भर्ती के जरिये कुल1,03,739 पदों को भरा जाएगा और इसमें हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजरबनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी ग्रुप D भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इनक्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है एग्जाम पैटर्न :

- इस भर्ती के लिए होने वाली कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में 100 सवाल पूछे जाएंगे और यह सीबीटी 100 अंकों का होगा।
- आरआरबी ग्रुप D भर्ती के CBT 1 में नेगेटिव मार्किंग होगी, 3 सवाल गलत होने पर 1 अंक काटा जाएगा।
- उम्मीदवारों को परीक्षा में सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
- इस परीक्षा में मैथमेटिक्स से 25 सवाल, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 सवाल, जनरल साइंस से 25 सवाल और जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से 20 सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

पूछे जाएंगे किस लेवल के प्रश्न :
इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके CBT 1 के सामान्य ज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस के टॉपिक्स से दसवीं के लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, बाकी विषयों के लिए डिफिकल्टी लेवल की जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन यह भर्ती 10वीं के स्तर की है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि बाकी विषयों में भी सिलेबस के मुताबिक दसवीं के लेवल केही प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed