UPSSSC Jobs 2022: PET के आधार पर हो रही पहली भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख हो गई है जारी, जानें आयोग की अन्य भर्तियों को लेकर क्या है अपडेट
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राज्य में कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाता है। आयोग की ग्रुप C की भर्तियों में अब सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य में कई विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करती है। आयोग द्वारा राज्य में ग्रुप C के भी कई पदों पर भर्ती की जाती है और आयोग ने इन भर्तियों में अब एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। दरअसल आयोग की ग्रुप C की भर्तियों में अब सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। UPSSSC द्वारा कुछ समय पहले जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग द्वारा कई पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से कई भर्तियों के लिए आयोग ने चयन प्रक्रिया की शुरुआत भी कर दी है और बाकी के लिए भी जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE UPSSSC EBooks PDF - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
PET के आधार पर होने वाली पहली भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख हो गई है जारी :
आयोग ने PET के आधार पर होने वाली भर्तियों में से सबसे पहले स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। UPSSSC ने इस भर्ती के लिए अब परीक्षा की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन आठ मई 2022 को किया जाएगा।
अन्य भर्तियों के लिए परीक्षा की तारीख को लेकर क्या है अपडेट :
स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ लेखपाल और ITI इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आयोग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों के लिए परीक्षा की तारीख का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन लेखपाल और ITI इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अभी भी परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग अगले कुछ दिनों के भीतर लेखपाल और ITI इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए भी परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
इन पदों के लिए भी जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन :
आयोग गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इन पदों के लिए जरूरी योग्यताओं की बात करें तो गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक या समकक्ष डिग्री, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक के 2000 पदों पर आवेदन करने के लिए बारहवीं पास और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर आवेदन करने के लिए बारहवीं पास होने के साथ पद की जरूरत के हिसाब से डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है।