फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ESIC Recruitment 2022 for Specialist Grade 2 posts know how to apply on esic.nic.in sarkari naukri

ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में ग्रेड-2 के पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Mon, 04 Apr 2022 11:04 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 04 Apr 2022 11:04 AM IST
सार

ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 45 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इनमें से 40 पद विशेषज्ञ ग्रेड (सिनियर स्केल -2) के लिए हैं।

विज्ञापन
ESIC Recruitment 2022 for Specialist Grade 2 posts know how to apply on esic.nic.in sarkari naukri
ESIC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

ESIC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह नोटिफिकेशन को कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट  esic.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी हम आपको इस खबर के माध्यम से दे रहे हैं। 

विज्ञापन

45 पदों पर होगी भर्तियां
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 45 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इनमें से 40 पद विशेषज्ञ ग्रेड (सिनियर स्केल -2) के लिए हैं। वहीं, 5 पद विशेषज्ञ ग्रेड (जूनियर स्केल 2) के लिए निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए विज्ञापन 2 से 8 अप्रैल, 2022 के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल, 2022 निर्धारित की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारियां

  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 20 अप्रैल, 2022
  • दूर-दराज क्षेत्रों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख- 27 अप्रैल, 2022
विज्ञापन

कुल पदों की संख्या - 45

  • विशेषज्ञ ग्रेड (सिनियर स्केल -2) - 40 पद
  • विशेषज्ञ ग्रेड (जूनियर स्केल 2) - 5 पद

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से आवेदकों के लिए अधिकतम आयु-सीमा 45 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें अपना आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर के दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने के बाद  इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed