फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ESIC Admit Card 2022 released for UDC and Stenographer posts recruitment exam 2022 sarkari naukri

ESIC Admit Card 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 09 Mar 2022 02:45 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 09 Mar 2022 02:45 PM IST
सार

ESIC Admit Card 2022: स्टेनोग्राफर और यूडीसी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी होगा और परीक्षा की समय-सीमा 2 घंटे 10 मिनट की होगी।

विज्ञापन
ESIC Admit Card 2022 released for UDC and Stenographer posts recruitment exam 2022 sarkari naukri
ESIC Admit Card 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

ESIC Admit Card 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने स्टेनोग्राफर और यूडीसी के पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अब इसका लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र  कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को मांगी जा रही जानकारी जैसे पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन

ESIC Admit Card 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से स्टेनोग्राफर और यूडीसी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 19 और 20 मार्च, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर सभी जरूरी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, क्रमांक, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के समय इनका पालन करें। उम्मीदवार अपने साथ में अपनी पासपोरट साइज फोटो और एख वैद्य पहचान पत्र भी लेकर आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ESIC Admit Card 2022: परीक्षा का पैटर्न
स्टेनोग्राफर और यूडीसी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी होगा और परीक्षा की समय-सीमा 2 घंटे 10 मिनट की होगी। पहले चरण की परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफी के स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

ESIC Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • उम्मीदवार सबसे पहले ESIC की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

ESIC Admit Card 2022: 4 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्तियां
ESIC की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से अपर डिविजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 4 हजार से अधिक रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed