ESIC 2019 स्टेनोग्राफर और अपर डिवीजन क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा स्टेनोग्राफर और अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट यानी esic.nic.in पर उपलब्ध है।
परीक्षा 20 अक्तूबर, 2019 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है। बता दें कि ये भर्ती परीक्षा कुल 1934 खाली पदों के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार परीक्षा के एडमिट कार्ड नीचे दिए गए स्टेप्स के जारिए डाउनलोड कर सकते हैं।
ESIC 2018 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण :
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक चेक करें।
- अब निर्धारित प्रारूप में मांगी गर्ई जानकारी दर्ज करें।
- आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने एडमिट कार्ड की एक प्रति सहेजें और परीक्षा के लिए एक प्रिंटआउट लें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में 25 हजार होमगार्ड की भर्ती रद्द, सरकार ने वेतन को बताया कारण