EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन
EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और छात्रावास वार्डन के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है।
विस्तार
EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और छात्रावास वार्डन (पुरुष और महिला) की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ईएमआरएस की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2023 है। नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) जनजातीय मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक संगठन है, जिसके तहत ये भर्ती की जा रही है।
पदों का विवरण
टीजीटी और हॉस्टल वार्डन पदों के लिए 6329 रिक्तियों को भरने के लिए ईएमआरएस टीजीटी भर्ती 2023 शुरू की गई है। इसके तहत टीजीटी की 5,660 और हॉस्टल वार्डन की 669 रिक्तियां जिसमें 335 पुरुष वार्डन और 334 महिला वार्डन के पद शामिल है।
आवेदन शुल्क
टीजीटी पद के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये है, जबकि हॉस्टल वार्डन के लिए 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
आयु-सीमा और चयन
टीजीटी और हॉस्टल वार्डन पदों पर आवेदन करने की उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) पद और हॉस्टल वार्डन के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा) दस्तावेज सत्यापन, और साक्षात्कार पर आधारित होगा।
परीक्षा विवरण
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और छात्रावास वार्डन भर्ती परीक्षा नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स द्वारा आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र एनईईटीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। साथ ही परीक्षा की तारीखें NESTS द्वारा उचित समय पर अधिसूचित की जाएंगी। टीजीटी के लिए परीक्षा 180 मिनट की होगी, जबकि हॉस्टल वार्डन के लिए 150 मिनट की होगी। परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
वेतनमान
ईएमआरएस टीजीटी शिक्षक पद पर चयनित उम्मीदवारों का वेतन 44900 रुपये से 142400 रुपये तक होगा। जबकि हॉस्टल वार्डन (पुरुष और महिला) के पद चयनित उम्मीदवारों का वेतन 29200 रुपये से 92300 तक हो सकता है।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले ईएमआरएस की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाएं।
-
अभ भर्ती सेक्शन पर जाएं।
-
टीजीटी, हॉस्टल वार्डन पद के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
-
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
-
जनरेट की गई आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
-
अपनी पसंद के पद के लिए आवेदन पत्र भरें।
-
आवेदन पत्र जमा करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
-
सबमिट किया गया आवेदन डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे प्रिंट करें।