फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   du recruitment Motilal Nehru College recruitment for Assistant Professor posts apply on mlnce.org

DU Recruitment: डीयू के एक और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां, यह है आवेदन की आखिरी तारीख

Sun, 01 Jan 2023 01:29 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 01 Jan 2023 01:29 PM IST
सार

DU Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन
du recruitment Motilal Nehru College recruitment for Assistant Professor posts apply on mlnce.org
DU recruitment - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

DU Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और पदों के लिए योग्यता रखने वाले उम्मीदवार मोतीलाल नेहरू कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 75 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। मोतीलाल नेहरू कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के लिए भर्ती कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों के लिए होगी। डीयू के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में निकली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को www.mlnce.org पर जाना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2023 है।

विज्ञापन

 

इन पदों पर होंगी भर्तियां

  1. अंग्रेजी 15
  2. हिंदी-10
  3. पॉलिटिकल साइंस-15
  4. कॉमर्स- 12
  5. इकोनॉमिक्स-6
  6. इतिहास-10
  7. गणित-4
  8. फिजिकल एजुकेशन-1
  9. एनवायरमेंटल साइंस-1
  10. संस्कृत-1
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा वेतनमान

असिस्टेंट प्रोफेसर का वेतनमान 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स में एकेडमिक पे लेवल-10 (₹57,700-1,82,400/-) रुपये।  शैक्षिक योग्यता की बात करें तो संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ।  यूजीसी नेट परीक्षा पास होना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा 

विज्ञापन

DU Recruitment 2022 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.mlnce.org पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन पत्र जमा करना होगा।
  • दिए गए फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और अन्य सभी विवरण सावधानी से भरें।
  • इसके बाद, उम्मीदवारों को फीस का भुगतान करने के लिए पेमेंट गेट से गुजरना होगा।
  • भुगतान नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड द्वारा किया जा सकता है।
  • भुगतान हो जाने के बाद, उम्मीदवार फॉर्म के साथ स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं।
  • अंत में, आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उम्मीदवार आवेदन पत्र को चेक कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब, उम्मीदवार डीयू कॉलेज ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम प्रति डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed