फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB TGT Recruitment 2021 Last Date 10th July to Registration For 5807 Teaching Posts, Apply Quickly

डीएसएसएसबी भर्ती 2021 : शिक्षा क्षेत्र के 5807 पदों पर आवेदन के लिए आखिरी मौका 10 तक, चूकना नहीं

Fri, 09 Jul 2021 05:45 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 09 Jul 2021 05:45 PM IST
सार

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की 5800 से ज्यादा रिक्तियों पर आवेदन के लिए यह आखिरी मौका है। यहां 5807 पदों के लिए आवेदन के लिए रिजस्ट्रेशन पोर्टल 10 जुलाई, 2021 की मध्य रात्रि को बंद होने जा रहा है।  

विज्ञापन
DSSSB TGT Recruitment 2021 Last Date 10th July to Registration For 5807 Teaching Posts, Apply Quickly
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की 5800 से ज्यादा रिक्तियों पर आवेदन के लिए यह आखिरी मौका है। यहां 5807 पदों के लिए आवेदन के लिए रिजस्ट्रेशन पोर्टल 10 जुलाई, 2021 की मध्य रात्रि को बंद होने जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में नौकरी की तलाश कर रहे योग्य अभ्यर्थियों को तत्काल इन पदों के लिए आवेदन करना चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टीजीटी भर्ती 2021 अधिसूचना जारी कर 5807 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर शनिवार, 10 जुलाई, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़िए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UP Board Result 2021: अगले सप्ताह आएंगे 10वीं 12वीं के नतीजे, इस पैटर्न से दिए जा रहे हैं नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन शुल्क 
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की भर्ती के तहत सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 100 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक जैसे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है।


यह भी पढ़ें : Bihar DElEd 2021: बीएसईबी ने फिर से शुरू किए डीएलएड पंजीकरण, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया

आयु सीमा एवं शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इसरो वीएसएससी भर्ती 2021: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में जेआरएफ पदों के लिए भर्ती शुरू

चयन प्रक्रिया एवं वेतनमान  
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती के तहत आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, अर्थमेटिक और न्यूमेरिकल, हिंदी और कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार, चयनित आवेदकों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed