फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2021 Class 10th and class 12th Evaluation Process, know the formula of upmsp result

UP Board Result 2021: अगले सप्ताह आएंगे 10वीं 12वीं के नतीजे, इस पैटर्न से दिए जा रहे नंबर

Fri, 09 Jul 2021 03:37 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 09 Jul 2021 03:37 PM IST
सार

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021: कोविड-19 महामारी के कारण इस साल माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सत्र 2020-2021 के लिए यूपी बोर्ड की मूल्याकंन प्रक्रिया में बदलाव और रिजल्ट की प्रक्रिया में कुछ नवाचार भी किए गए हैं। इनसे 10वीं कक्षा के करीब 30 लाख और कक्षा 12वीं के करीब 26 लाख छात्र लाभान्वित होंगे।  

विज्ञापन
UP Board Result 2021 Class 10th and class 12th Evaluation Process, know the formula of upmsp result
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2021 - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षाओं के नतीजे अगले सप्ताह तक जारी किए जाने की पूरी संभावना है। कोविड-19 महामारी के कारण इस साल माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सत्र 2020-2021 के लिए यूपी बोर्ड की मूल्याकंन प्रक्रिया में बदलाव और रिजल्ट की प्रक्रिया में कुछ नवाचार भी किए गए हैं। इनसे 10वीं कक्षा के करीब 30 लाख और कक्षा 12वीं के करीब 26 लाख छात्र लाभान्वित होंगे।  

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस साल यूपी बोर्ड के तहत होने वाली हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। वह भी तब जब देश-दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल शिक्षा बोर्ड अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष के दौर में चल रहा हो। इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में कुल 56 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण परीक्षाओं का आयोजन न हो सका। ऐसे में विद्यार्थियों को नुकसान से बचाने के लिए एक विशेष मूल्यांकन योजना बनाई गई है। 
विज्ञापन


इस पैटर्न से दिए जा रहे हैं 12वीं कक्षा में नंबर

यूपी बोर्ड की मूल्यांकन योजना 20 जून को घोषित कर दी गई थी। इसके तहत कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल यानी 10वीं कक्षा, 11वीं कक्षा और 12वीं के अंक जोड़े जाएंगे। इस योजना के अनुसार, हाईस्कूल परीक्षा में प्राप्तांक के 50 फीसदी, कक्षा 11 के वार्षिक/अद्धवार्षिक परीक्षा के 40 फीसदी, तथा कक्षा 12वीं में हुई प्री-बोर्ड परीक्षाओं के प्राप्तांकों के आधार पर 10 फीसदी अंक जोड़े जाएंगे। 

UP BOARD RESULT 2021

10वीं कक्षा के छात्रों का ऐसे हो रहा मूल्यांकन

यूपीएमएसपी की ओर से तैयार मूल्यांकन योजना के अनुसार, हाईस्कूल यानी कक्षा 10वीं बोर्ड की लिखित परीक्षा का परीक्षाफल नौवीं कक्षा के प्राप्तांकों से 50 फीसदी, कक्षा 10वीं के प्री - बोर्ड के प्राप्तांकों से 50 फीसदी अंक जोड़कर निर्धारित किया जाएगा। बता दें कि हाई स्कूल और इंटरमीडिए बोर्ड परीक्षा परिणाम का फॉर्मूला तय करने के लिए यूपी बोर्ड की अतिरिक्त मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी। कमेटी को 3910 सुझाव मिले थे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed