फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB Recruitment 2025 Registration Start at dsssbonline.nic.in; Apply for 615 posts till 16 Sep

DSSSB Recruitment 2025: 10वीं पास से लेकर डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए भर्ती; सैलरी 19 हजार से डेढ लाख तक

Mon, 18 Aug 2025 05:22 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 05:22 PM IST
सार

DSSSB Bharti 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में 10वीं पास से लेकर डिग्री-डिप्लोमा धारी अभ्यर्थियों के लिए भर्ती निकाली है। कुल 615 पदों को भरा जाना है। पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें...
 

विज्ञापन
DSSSB Recruitment 2025 Registration Start at dsssbonline.nic.in; Apply for 615 posts till 16 Sep
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

DSSSB Recruitment 2025:अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड आपके लिए अपने सपने को साकार करने का शानदार अवसर लेकर आया है। दरअसल, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों/स्थानीय/स्वायत्त निकायों में कई पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों के लिए है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण आगे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

DSSSB Recruitment Registration: आज से शुरू हुआ पंजीकरण

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में कुल 615 पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in. पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। निर्धारिक कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 16 सितंबर (रात्रि 11.59 बजे) को समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

DSSSB Vacancy Details: इन पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में सांख्यिकीय क्लर्क, नायब तहसीलदार, प्रोग्रामर, जूनियर कंप्यूटर ऑपरेटर, संपादक, सहायक संपादक, टीजीटी शिक्षक, लेखाकार सहित विभिन्न पदों को भरा जाएगा। पदों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:

  • सहायक अभियंता (सिविल)
  • सहायक लोक अभियोजक
  • सहायक सुरक्षा अधिकारी
  • सहायक ग्रेड-II
  • सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल)
  • सामान्य शाखा क्लर्क
  • फार्मासिस्ट (एलोपैथी)
  • प्रयोगशाला सहायक
  • संपादक
  • सहायक अभियंता (सिविल)
  • आर्किविस्ट
  • वेलफेयर ऑफिसर
  • प्रशासनिक अधिकारी
  • सहायक लाइब्रेरियन
  • प्रबंधक (जनरल)
  • सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल)
  • जूनियर अभियंता (सिविल)
  • निर्वाचन अधिकारी
  • वरिष्ठ निजी सहायक
  • लेखाकार
  • सहायक स्टोर कीपर
  • युवती (लेडी) कांस्टेबल
  • तकनीकी सहायक (इलेक्ट्रिकल)
  • फार्मासिस्ट (यूनानी)
विज्ञापन

DSSSB Recruitment Eligibility: 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए मौका

इस भर्ती में कई पद शामिल हैं और प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। पदानुसार उम्मीदवारों से 10वीं, 12वीं, बीए, डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिग्री मांगी गई है। उम्मीदवार अपनी योग्यता अनुसार ही आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है, जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस जैसी आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है।

वेतन और भत्ते

पदानुसार वेतन अलग-अलग है। इस भर्ती में पदों के लिए वेतन सीमा 19,900 रुपये से 1,51,100 रुपये तक है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को निम्न भत्ते भी मिलते हैं:

  • महंगाई भत्ता (Dearness Allowance)
  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
  • यात्रा भत्ता (TA/Transport Allowance)
  • चिकित्सा भत्ता (Medical Allowance)
  • अन्य सरकारी भत्ते पद और केंद्र/राज्य के नियमों के अनुसार

How to Apply DSSSB Recruitment: कैसे करें आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि वे DSSSB के पोर्टल dsssbonline.nic.in पर पंजीकृत हैं। DSSSB में पंजीकरण केवल एक बार करना होता है। पंजीकरण के बाद मिलने वाली यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग सभी परीक्षाओं के लिए लॉगिन करने में किया जाएगा।

प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पंजीकरण करता है या किसी परीक्षा में एक से अधिक बार उपस्थित होता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और वह बोर्ड की परीक्षाओं से वंचित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed