फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB Recruitment 2025: 615 Vacancies Announced, Online Applications Start from August 18; Check Full Details

DSSSB Recruitment 2025: डीएसएसएसबी में 615 पदों पर निकली भर्ती, 18 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, पढ़ें विवरण

Wed, 06 Aug 2025 10:00 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 06 Aug 2025 10:00 AM IST
सार

DSSSB Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में कुल 615 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 16 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
DSSSB Recruitment 2025: 615 Vacancies Announced, Online Applications Start from August 18; Check Full Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 615 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 16 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कुल 615 पद के लिए निकली भर्ती

डीएसएसएसबी भर्ती 2025 के तहत विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में प्रमुख पदों में 114 केयरटेकर, 93 असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट, 78 असिस्टेंट पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टर, 58 मेसन, 52 फॉरेस्ट गार्ड, 50 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मेकैनिकल), 11 स्टैटिस्टिकल क्लर्क और 9 असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर शामिल हैं। इसके अलावा नायब तहसीलदार, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर, फार्मासिस्ट (यूनानी), टेक्निकल सुपरवाइजर और अन्य पदों को मिलाकर कुल 615 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

 
विवरण जानकारी
ऑनलाइन आवेदन शुरू 18 अगस्त 2025 (दोपहर 12 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in.
कुल पदों की संख्या 615 पद

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, B.Tech, M.Tech, MBA, B.Ed, CA/CS/ICWA आदि में से संबंधित क्षेत्र में डिग्री या योग्यता होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष रखी गई है। कुछ पदों के लिए आयुसीमा में छूट या अंतर हो सकता है, जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

आवेदन शुल्क

डीएसएसएसबी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है, यानी इन्हें कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा।

वेतनमान

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹18,000 से ₹1,51,100 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। हर पद का वेतनमान अलग-अलग है, जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए।

यहां देखें आधिकारिक अधिसूचना...
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed