फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 878 posts ae je assistant law officer section officer apply at dsssb.delhi.gov.in

DSSSB Recruitment 2022: दिल्ली सरकार के विभागों में निकलीं 878 पदों पर भर्तियां, जल्द शुरू हो रहे हैं आवेदन

Mon, 03 Jan 2022 08:41 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 03 Jan 2022 08:41 PM IST
सार

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) के विभिन्न विभागों में कुल 878 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़ें कब से शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया। 

विज्ञापन
DSSSB Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 878 posts ae je assistant law officer section officer apply at dsssb.delhi.gov.in
DSSSB Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली सरकार के अधीन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) में कुल 878 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। जूनियर इंजीनियर (सिविल) व अनुभाग अधिकारी (सिविल) पोस्ट कोड - 801/22 में कुल 575 पदों पर, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) व अनुभाग अधिकारी (इलेक्ट्रिकल) पोस्ट कोड - 802/22 के तहत कुल 116 पदों पर भर्तियां निकली हैं। साथ ही असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) पोस्ट कोड - 803/22 में कुल 151 पदों पर, असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पोस्ट कोड - 804/22 में कुल 10 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके अलावा सहायक कानून अधिकारी

विज्ञापन

 व कानूनी सहायक पोस्ट कोड-805/22 में कुल 26 पदों पर भर्तियां निकली हैं। 
यह सभी भर्तियां दिल्ली सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में निकलीं हैं। उत्तर दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति(डीपीसीसी) , दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली अग्निशमन सेवा जैसे विभागों में भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 10 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी, 2022 को रात 11.59 बजे निर्धारित की गई है। प्रत्येक पद पर भर्ती के लिए विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पद अनुसार पात्रता मानदंड व पदों का विवरण आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

डीएसएसएसबी द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पदों पर 9300 से 34,800 रुपये के साथ ग्रेड पे 4,600 रुपये ग्रुप बी के तहत प्रति महीना चयनित उम्मीदवारों को वेतन मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


DSSSB Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें 

  • आवेदन पत्र शुरू होने की तारीख - 10 जनवरी, 2022
  • आवेदन पत्र के समाप्त होने की तारीख - 9 फरवरी, 2022 (रात 11.59 बजे)
  • विभिन्न पदों की परीक्षा की तिथि - जल्द ही सूचना दी जाएगी। 

DSSSB Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं। 
  • अब असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर समेत अन्य पदों पर वेबसाइट में उपलब्ध अधिसूचना को पढ़ें। 
  • अधिसूचना पढ़ने के बाद सभी पात्रता मानदंड को समझ लें। 
  • अब वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण प्रणाली के लिए लिंक प्रदान किया गया है।
  • इस लिंक पर क्लिक करें। 
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक अलग विंडो स्क्रीन पर खुल जाएगी। 
  • अब ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी जानकारियों को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद सभी जानकारियों को जांचें। 
  • अब अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed