फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB Assistant Teacher Nursery Recruitment 2023 Short notice released, Apply at dsssb.delhi.gov.in from 9 Jan

Assistant Teacher: यहां होने जा रही नर्सरी टीचर के करीब 1450+ पदों पर भर्ती, इस दिन शुरू होगी आवदेन प्रक्रिया

Sun, 24 Dec 2023 12:47 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 24 Dec 2023 12:47 PM IST
सार

DSSSB Assistant Teacher Recruitment 2023 : राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नर्सरी टीचर की भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। कुल पद 1400 से अधिक हैं। अधिक विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
DSSSB Assistant Teacher Nursery Recruitment 2023 Short notice released, Apply at dsssb.delhi.gov.in from 9 Jan
डीएसएसएसबी असिस्टेंट टीचर नर्सरी भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

DSSSB Assistant Teacher Recruitment 2023 : दिल्ली सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने राजधानी के सरकारी स्कूलों में नर्सरी टीचर (DSSSB Nursery Teacher Job) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत सहायक नर्सरी शिक्षक के कुल 1455 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2024 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - dsssb.delhi.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन

आवेदन की समयसीमा

डीएसएसएसबी असिस्टेंट टीचर नर्सरी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2024 से शुरू होगी और 7 फरवरी आवेदन करने की अंतिम तिथि है। आवेदन शुल्क जमा करने के लिए भी उम्मीदवारों के पास 7 फरवरी तक का ही समय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

DSSSB Assistant Teacher Eligiblity योग्यता

शिक्षक की नौकरी करने के इच्छुक उम्मदवारों के पास राजधानी के सरकारी स्कूलों में नौकरी पाने का बढ़िया मौका है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन और डीएलएड डिप्लोमा होना जरूरी है। हालांकि, दिल्ली सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड की ओर से इस वैकेंसी के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है। विस्तृत अधिसूचना में भर्ती के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

विज्ञापन

DSSSB Assistant Teacher Salary, कितनी होगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को बैंड 2 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 35,000 से 55,000 रुपये तक होती है। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

कैसे करें अप्लाई?

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आवेदन के लिए उपलब्ध हुए लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन होने के बाद उसका प्रिंट जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed