फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSEU Recruitment 2022 Vacancies Out For Lecturer Other Posts Sarkari Naukri How to Apply on dseu.ac.in

DSEU Recruitment: डीएसईयू में लेक्चरर और अन्य पदों के लिए 236 रिक्तियां, आज ही ऐसे करना होगा आवेदन

Tue, 25 Jan 2022 10:37 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 10:37 AM IST
सार

DSEU Recruitment 2022: दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) ने लेक्चरर (व्याख्याता), असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और सहित अन्य ग्रुप ए के पदों पर उम्मीदवारों की सीधी भर्ती की जारी की है।

विज्ञापन
DSEU Recruitment 2022 Vacancies Out For Lecturer Other Posts Sarkari Naukri How to Apply on dseu.ac.in
दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) ने लेक्चरर (व्याख्याता), असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और सहित अन्य ग्रुप ए के पदों पर उम्मीदवारों की सीधी भर्ती की जारी की है। ऐसे में वे उम्मीदवार जो इच्छुक और पात्र हैं, आधिकारिक वेबसाइट -dseu.ac.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है और पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2022 को रात 11:59 बजे तक है। विश्वविद्यालय में लेक्चरर (व्याख्याता), असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और सहित अन्य ग्रुप ए के पदों पर चयन के लिए आवेदक उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उसके आधार पर उन्हें साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।  

विज्ञापन

डीएसईयू भर्ती 2022 की रिक्तियों का विवरण

  1. लेक्चरर (व्याख्याता) : 138
  2. असिस्टेंट प्रोफेसर : 38
  3. एसोसिएट प्रोफेसर : 23
  4. प्रोफेसर : 13
  5. असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस : 13
  6. एसोसिएट प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस : 05
  7. प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस : 03

कुल : 236 पद
 

DSEU Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी और ओबीसी (क्रीमी लेयर) पुरुष से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना आवश्यक है। ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस पुरुष से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा। ध्यान दें, सभी श्रेणियों/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी की महिला उम्मीदवारों को महज 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं होगा।

विज्ञापन

DSEU Recruitment में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 25 जनवरी, 2022 से पहले आधिकारिक वेबसाइट -dseu.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पात्रता प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य संबंधित विवरणों के बारे में अधिक जानने के लिए, उम्मीदवारों को दिल्ली कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र को सहेज लें। इसे डाउनलोड करके रख सकते हैं और उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। 

DSEU Recruitment के पात्रता मानदंड

असिस्टेंट प्रोफेसर : न्यूनतम योग्यता के संबंध में एआईसीटीई और/ या यूजीसी मानदंडों/ विनियमों की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार।
एसोसिएट प्रोफेसर : न्यूनतम योग्यता के संबंध में एआईसीटीई और/ या यूजीसी मानदंडों/ विनियमों की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार।
असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस : केंद्र सरकार / केंद्र शासित प्रदेशों / राज्य सरकार / वैधानिक या स्वायत्त निकाय / सूचीबद्ध निजी संगठन / प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त संस्थानों / विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में प्रथम श्रेणी स्नातक की डिग्री और न्यूनतम पांच वर्ष की प्रैक्टिस का अनुभव हो। 

नोट : पात्रता और योग्यता संबंधी नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed