DRDO Recruitment 2024: डीआरडीओ में इन पदों पर चल रही है भर्ती, जानें कब होगा वॉक-इन-इंटरव्यू
DRDO Recruitment 2024: डीआडीओ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विस्तार
DRDO Recruitment 2024: रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार 14/15 अक्तूबर, 2024 को निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
इन पदों के लिए चयन 14/15 अक्तूबर, 2024 को निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पदों के अनुसार साक्षात्कार कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड
जूनियर रिसर्च फेलो (मैकेनिकल) के लिए नेट/गेट योग्यता के साथ प्रथम श्रेणी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बीई/बी.टेक) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इन पदों के लिए पात्रता विवरण से संबंधित अधिक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना पर जाकर देख सकते हैं।
विभिन्न विषयों में रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो के लिए कुल 07 रिक्तियां उपलब्ध हैं। आप नीचे दिए गए विषयवार पदों की जानकारी देख सकते हैं:
- रिसर्च एसोसिएट (रसायन विज्ञान)- 02
- जूनियर रिसर्च फेलो (रसायन विज्ञान)- 03
- जूनियर रिसर्च फेलो (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)- 01
- जूनियर रिसर्च फेलो (बायो-केमिकल इंजीनियरिंग/बायो टेक)- 01
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी, जो अपेक्षित पात्रता रखते हों, अधिसूचना में उल्लिखित आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ पदानुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।