फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DRDO CFEES JRF Recruitment 2026: Walk-in Interview for 9 Posts, Rs. 37,000 Stipend, Check Eligibility

DRDO CFEES: डीआरडीओ की दिल्ली स्थित लैब में JRF भर्ती, 37 हजार रुपये स्टाइपेंड, वॉक-इन इंटरव्यू से होगा चयन

Sat, 04 Jul 2026 03:34 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 04 Jul 2026 03:34 PM IST
सार

DRDO CFEES JRF Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की सीएफईईएस प्रयोगशाला ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 9 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 37,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के साथ एचआरए भी मिलेगा।
 

विज्ञापन
DRDO CFEES JRF Recruitment 2026: Walk-in Interview for 9 Posts, Rs. 37,000 Stipend, Check Eligibility
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X / @SpokespersonMoD

विस्तार

DRDO CFEES JRF Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (CFEES) प्रयोगशाला ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पूरी तरह वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। कुल 9 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवारों को किसी प्रकार का ऑनलाइन आवेदन नहीं करना है। निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

 

विवरण जानकारी
संस्थान रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), CFEES
पद का नाम जूनियर रिसर्च फेलो (JRF)
कुल पद 9
चयन प्रक्रिया वॉक-इन इंटरव्यू
मासिक स्टाइपेंड 37,000 रुपये + एचआरए
आवेदन शुल्क नहीं
नौकरी का स्थान नई दिल्ली

किस विषय में कितने पद?

विषय पद इंटरव्यू की तिथि
केमिकल इंजीनियरिंग 4 4 अगस्त 2026
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 2 4 अगस्त 2026
सिविल इंजीनियरिंग 1 5 अगस्त 2026
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 1 5 अगस्त 2026
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 1 5 अगस्त 2026
कुल 9  
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • अभ्यर्थी के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में प्रथम श्रेणी के साथ बीई/बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा उम्मीदवार के पास वैध NET या GATE स्कोर होना भी जरूरी है।
  • मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के अभ्यर्थियों के लिए प्रथम श्रेणी में एमटेक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।


आयु सीमा
इंटरव्यू की तिथि के अनुसार अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

  • एससी/एसटी: 5 वर्ष
  • ओबीसी: 3 वर्ष

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित जूनियर रिसर्च फेलो को 37,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसार मकान किराया भत्ता (HRA) भी मिलेगा।

चयन कैसे होगा?

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन केवल वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित तिथि पर सुबह 9:00 बजे रिपोर्ट करना होगा। इंटरव्यू का स्थान:

डीआरओएमआई (DROMI)
ब्रिगेडियर एस. के. मजूमदार मार्ग, तिमारपुर,
दिल्ली-110054


यह स्थान दिल्ली विश्वविद्यालय (नॉर्थ कैंपस) मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है।

DRDO CFEES JRF Recruitment 2026 Notice - PDF

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र (परिशिष्ट-A) को भरें।
  • आवेदन पत्र पर हाल का पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाएं।
  • सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों, अंकतालिकाओं, अनुभव प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और प्रकाशनों की स्वप्रमाणित प्रतियां साथ रखें।
  • सभी मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए साथ लेकर जाएं।
  • सरकारी, सार्वजनिक उपक्रम या स्वायत्त संस्थानों में कार्यरत अभ्यर्थियों को अपने नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) भी प्रस्तुत करना होगा।

भर्ती से जुड़ी ये जरूरी बातें भी जान लें

  • भर्ती पूरी तरह अस्थायी (टेम्परेरी) आधार पर होगी।
  • फेलोशिप मिलने से DRDO में नियमित नियुक्ति का कोई दावा नहीं होगा।
  • इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
  • चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी आवास की सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed