DRDO Recruitment: 1901 पदों की भर्ती पर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख तक कर सकेंगे फॉर्म जमा
DRDO Recruitment: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1901 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1075 रिक्तियां वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (एसटीए-बी) के पद के लिए और 826 तकनीशियन-ए (टेक-ए) के पद के लिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DRDO CEPTAM 10 Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (एसटीए-बी) और तकनीशियन-ए (टेक-ए) के पदों के लिए सीईपीटीएएम -10 / डीआरटीसी की आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 23 सितंबर को समाप्त हो चुकी है। हालांकि, पंजीकृत उम्मीदवारों के पास अभी भी रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का मौका है।
डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जारी अपडेट के अनुसार इस भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने शुक्रवार, 23 सितंबर को शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है वे अब 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1901 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1075 रिक्तियां वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (एसटीए-बी) के पद के लिए और 826 तकनीशियन-ए (टेक-ए) के पद के लिए हैं।
DRDO CEPTAM Recruitment पात्रता मापदंड
आयु सीमा : उम्मीदवारों की उम्र 18 से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। सरकार के नियमानुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / ईएसएम / पीडब्ल्यूबीडी आदि के लिए ऊपरी आयु में छूट देय होगी। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार द्वारा 100 रुपये की गैर-वापसी योग्य / अहस्तांतरणीय आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है।
DRDO CEPTAM Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने के चरण
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर, “करिअर” टैब पर क्लिक करें। -
CEPTAM-10/DRTC के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए क्लिक करें। -
उम्मीदवार अपने पंजीकृत आईडी से लॉग इन करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। -
अब अपना पूरा विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। -
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें।
CEPTAM Recruitment शैक्षणिक योग्यता
वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (एसटीए-बी)
एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर विज्ञान या निम्नलिखित संबद्ध विषयों - ऑटोमोबाइल, रसायन, सिविल, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स टेलीकॉम, इंस्ट्रुमेंटेशन, मैकेनिकल, मेटलर्जी इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, बॉटनी, केमिस्ट्री, लाइब्रेरी साइंस, मैथमेटिक्स, एमएलटी, फोटोग्राफी, फिजिक्स, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, साइकोलॉजी, टेक्सटाइल और जू-लॉजी आदि डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है।
तकनीशियन-ए (टेक-ए)
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास या समकक्ष; और किसी मान्यता प्राप्त आईटीआई से प्रमाण-पत्र या मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम एक वर्ष की अवधि का प्रमाण-पत्र यदि आईटीआई निम्नलिखित ट्रेड - ऑटोमोबाइल, बुक बाइंडर, बढ़ई, सीएनसी ऑपरेटर, सीओपीए, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल), डीटीपी ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, ग्राइंडर, मशीनिस्ट, मैकेनिक (डीजल), मिल राइट मैकेनिक, मोटर मैकेनिक पेंटर, फोटोग्राफर, रेफ्रिजरेशन और एसी, शीट मेटल वर्कर, टर्नर और वेल्डर आदि जरूरी प्रमाण-पत्र होना चाहिए।