फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Do this work soon, otherwise your application will be canceled-safalta

UPSC NDA 2022: जल्द कर लें ये काम नहीं तो रद्द हो जाएगा आपका आवेदन, UPSC ने अभ्यर्थियों के लिए जारी की है महत्वपूर्ण सूचना, पूरी बात जानें यहाँ

Fri, 01 Jul 2022 01:05 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 01 Jul 2022 01:05 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 18 मई 2022 से सात जून के बीच आवेदन मांगे गए थे। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
 

विज्ञापन
Do this work soon, otherwise your application will be canceled-safalta
UPSC NDA II Exam - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही NDA/NA II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। UPSC ने इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों से 18 मई 2022 से सात जून के बीच आवेदन मांगे थे। UPSC इस परीक्षा के जरिए NDA के लिए 351 पुरुष अभ्यर्थियों और 19 महिला अभ्यर्थियों तथा NA के लिए 30 पुरुष अभ्यर्थियों का चयन करेगी। NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। वहीं अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपइस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मददसे घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

जल्द कर लें ये काम नहीं तो रद्द हो जाएगा आपका आवेदन :

NDA/NA II 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों हेतु UPSC ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। दरअसल UPSC ने ऐसे अभ्यर्थियों के नामों की एक लिस्ट जारी की है जिनके एप्लिकेशन फी केपेमेंट का कन्फर्मेशन आयोग को बैंक से नहीं प्राप्त हुआ है। आवेदन के लिए पेमेंट पूरा नहीं हो पाने की वजह से आयोग ने ऐसे सभी आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया है। UPSC ने कहा है कि अगर अभ्यर्थियों ने पेमेंट किया है तो वे नोटिस में दिए गए दस्तावेजों के साथ 10 दिनों के भीतर आयोग से संपर्क कर सकते हैं। आयोग ने इस संबंध में दस्तावेज जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को दो जुलाई तक का वक्त दिया है। अभ्यर्थी रिजेक्टेड एप्लीकेशन की लिस्ट और इस संबंध में पूरी जानकारी आयोग द्वारा जारी किये गया नोटिस में देख सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है चयन प्रक्रिया :

इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले एक 900 अंकों की लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होता है। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस इंटरव्यू का आयोजन अभ्यर्थियों के बुद्धि और व्यक्तित्व का आकलन करने के लिए किया जाता है। SSB इंटरव्यू भी लिखित परीक्षा की तरह 900 अंकों की होती है।इसके बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होता है। इस पूरी चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औ रसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed