दिल्ली पुलिस भर्ती 2020: 5 हजार से ज्यादा रिक्तियां के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Delhi Police Constable Recruitment Exam 2020: दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 7 सितंबर यानी कि आज हर हाल में इन भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन कर लें। दरअसल, दिल्ली पुलिस में महिला और पुरुष कांस्टेबल भर्ती की बंपर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए एसएससी ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन कराएगी। विस्तार से आगे पढ़ें
दिल्ली पुलिस में 5846 रिक्तियां
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए 5846 रिक्तियां निकली हैं। इन भर्तियों में पे लेवल- 3 का वेतनमान मिलेगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि- 7 सितंबर 2020
आवेदन की रसीद पाने की तिथि- 7 सितंबर 2020 (11:30 बजे)
ऑनलाइन फीस भरने की तारीख
9 सितंबर 2020 (11:30 बजे)
ऑनलाइन चालान की तारीख
11 सितंबर 2020 (11:30 बजे)
चालान के जरिए शुल्क जमा करने की
14 सितंबर 2020
पेपर-1 की तारीख
27 नवंबर से 14 दिसंबर 2020
उम्र सीमा और योग्यता
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 साल से लेकर 25 साल के बीच मांगी गई है। 1 जुलाई 2020 तक अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से लेकर 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, इसमें एससी और ओबीसी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट दी गई है। एससी अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में पांच साल और ओबीसी अभ्यर्थियों को तीन साल की छूट दी गई है। इसी तरह खिलाड़ियों को भी उम्र सीमा में छूट दी गई है। इसके लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर देखें।
इन भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास जन्मतिथि सर्टिफिकेट होना चाहिए। दसवीं और बारहवीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट होना चाहिए। जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों की हाइट 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पहाड़ी इलाकों से आने वाले अभ्यर्थियों की हाइट 165 सेंटीमीटर मांगी गई है। उत्तराखंड, हिमाचल, नागालैंड, अरुणांचल, जम्मू-कश्मीर और असम से आने वाले अभ्यर्थियों को हाइट में छूट दी गई है।