फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi Police Constable PE&MT 2025 Postponed: Physical Test Deferred, Fresh Admit Cards to Be Issued Soon

Delhi Police Constable: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का फिजिकल स्थगित, एडमिट कार्ड भी रद्द; क्यों लिया गया ये फैसला?

Fri, 24 Jul 2026 07:56 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 24 Jul 2026 07:56 PM IST
सार

Delhi Police PE&MT 2025 Postponed: दिल्ली पुलिस ने 2025 भर्ती के तहत हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव), ड्राइवर और AWO/TPO पदों के लिए होने वाले PE&MT को प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया है। जारी एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे। नई तारीख और नए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Delhi Police Constable PE&MT 2025 Postponed: Physical Test Deferred, Fresh Admit Cards to Be Issued Soon
Delhi Police PE&MT 2025 Postponed - फोटो : AI Generated

विस्तार

Delhi Police Constable Physical Postponed: दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित आयोजित होने वाले फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) को फिलहाल स्थगित कर दिया है। भर्ती शाखा की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि प्रशासनिक कारणों से यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


यह फैसला हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), हेड कांस्टेबल (AWO/TPO), कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) और कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों पर लागू होगा।

विज्ञापन

कब होना था फिजिकल टेस्ट?

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली पुलिस की फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) परीक्षा 25 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित की जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जारी एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पद के जिन अभ्यर्थियों को पहले ही ई-एडमिशन सर्टिफिकेट/एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं, वे उसमें दी गई तारीख पर परीक्षा केंद्र पर न पहुंचें। विभाग ने कहा है कि संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद नए ई-एडमिशन सर्टिफिकेट/एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

आधिकारिक नोटिस ये रहा:

नई तारीख जल्द होगी जारी

भर्ती शाखा के अनुसार, PE&MT की नई तिथि और नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख जल्द ही दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अलग से नहीं भेजी जाएगी सूचना

नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से कोई अलग सूचना नहीं भेजी जाएगी। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए उम्मीदवार समय-समय पर वेबसाइट देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed