फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi Jal Board Recruitment: SAS Qualified? Apply Now for Director and Accounts Officer Posts

Delhi Jal Board Jobs: दिल्ली जल बोर्ड में निकली ढेरों नौकरियां; इन उम्मीदवारों के लिए मौका, देखें रिक्तियां

Sat, 12 Jul 2025 03:31 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 12 Jul 2025 03:31 PM IST
सार

Delhi Jal Board Vacancy: अगर आपने सब-ऑर्डिनेट अकाउंट सर्विस या इसके समकक्ष परीक्षा पास की है, तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। दिल्ली जल बोर्ड ने ज्वाइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
Delhi Jal Board Recruitment: SAS Qualified? Apply Now for Director and Accounts Officer Posts
- फोटो : freepik

विस्तार

Delhi Jal Board Recruitment: दिल्ली सरकार के अधीन कार्यरत दिल्ली जल बोर्ड ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर की जा रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ज्वाइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर जैसे कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।  

विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ज्वाइंट डायरेक्टर के लिए 1 पद, डिप्टी डायरेक्टर के लिए 8 पद तथा असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के लिए कुल 71 पद निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन

कौन कर सकता आवेदन?

ज्वाइंट डायरेक्टर के पद के लिए उम्मीदवार का सब-ऑर्डिनेट अकाउंट सर्विस (Subordinate Accounts Service) या इसके समकक्ष कोई मान्यता प्राप्त परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार 15,600 रुपये से 39,100 रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा, साथ ही नियमानुसार अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के लिए भी वही शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, यानी कि उम्मीदवार को सब-ऑर्डिनेट अकाउंट सर्विस या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 9,300 रुपये से 34,800 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। यह वेतनमान केंद्र सरकार के नियमानुसार स्वीकार्य भत्तों सहित होगा।

दिल्ली जल बोर्ड भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "Recruitment/Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, योग्यता आदि सावधानीपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि कोई हो) ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed