फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi Higher Judicial Services Exam Admit card released Sarkari Exam more details here

DHJS Exam Admit Card: दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 31 Mar 2022 11:12 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 11:12 PM IST
सार

DHJS Exam Admit Card: डीएचजेएस भर्ती प्रारंभिक परीक्षा तीन अप्रैल, 2022 को आयोजित होने वाली है। दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा इससे पहले, 20 मार्च, 2022 को आयोजित की जानी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे टाल दिया गया था और फिर तिथियों में बदलाव किया गया था। 

विज्ञापन
Delhi Higher Judicial Services Exam Admit card released Sarkari Exam more details here
दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती एडमिट कार्ड - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा (डीएचजेएस) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराए गए हैं। डीएचजेएस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक और आवेदक उम्मीदवार अपने प्रवेश -पत्र दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। डीएचजेएस भर्ती प्रारंभिक परीक्षा तीन अप्रैल, 2022 को आयोजित होने वाली है। दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा इससे पहले, 20 मार्च, 2022 को आयोजित की जानी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे टाल दिया गया था और फिर तिथियों में बदलाव किया गया था। 

विज्ञापन

 

डीएचजेएस भर्ती चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न

दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा (डीएचजेएस) परीक्षा के लिए विज्ञापित 45 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक आयोजित की जाएगी। उसमें क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे और व्यक्तिगत साक्षात्कार यानी इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा की अवधि 120 मिनट यानी दो घंटे की रहेगी। परीक्षा में प्रश्न- पत्र में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रारंभिक परीक्षा में 25% नकारात्मक अंकन के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न भी शामिल होंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएचजेएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर दिखाए दे रहे पब्लिक नोटिस सेक्शन में जाकर जॉब ओपनिंग पर क्लिक करें।
  3. दी गई सूची में से 'दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा (डीएचजेएस) 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' की पीडीएफ पर क्लिक करें।
  4. नई विंडो में खुलने वाली पीडीएफ फाइल में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।  
  5. यहां अब नई विंडो में से पूछे गए विवरण जैसे- एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और ई-मेल आईडी दर्ज करें। 
  6. अब आपका प्रवेश पत्र आपको ई-मेल पर प्राप्त हो जाएगा। 
  7. आप इसे सीधे डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। 

 

विज्ञापन

डीएचजेएस परीक्षा का विवरण

डीएचजेएस प्रारंभिक परीक्षा (लिखित), मौखिक परीक्षा, पात्रता, अंकों में छूट और उम्मीदवारों के लिए लागू अन्य सामान्य नियम और शर्तें ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशों में दी गई हैं। इनके लिंक दिल्ली उच्च न्यायालय की वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पहले निर्देशों के साथ-साथ दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा नियम, 1970 (08.02.2022 तक संशोधित) को पढ़ लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed