फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi HC Recruitment 2023 know how to apply online at delhihighcourt.nic.in

Delhi HC Recruitment 2023: दिल्ली हाईकोर्ट में इन पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया

Tue, 07 Mar 2023 02:33 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 07 Mar 2023 02:33 PM IST
सार

Delhi HC Vacancy 2023: दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यक्तिगत सहायक पदों और वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। 
 

विज्ञापन
Delhi HC Recruitment 2023 know how to apply online at delhihighcourt.nic.in
Delhi high court recruitment 2023 - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

Delhi High Court Recruitment 2023: दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यक्तिगत सहायक पदों और वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली उच्च न्यायालय की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 06 मार्च 2023 से शुरू हो चुकी है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास 31 मार्च 2023 तक का मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और दिल्ली उच्च न्यायालय भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली उच्च न्यायालय की इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 127 पद भरे जाएंगे। दिल्ली हाईकोर्ट के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की परीक्षा के बाद होगा। इसमें टाइपिंग टेस्ट, शॉर्टहैंड टेस्ट, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होगा।
 
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • दिल्ली उच्च न्यायालय भर्ती अधिसूचना जारी होने की तारीख- 04 मार्च 2023
  • दिल्ली उच्च न्यायालय भर्ती ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 06 मार्च 2023 
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि- 31 मार्च 2023 (रात 11 बजे)
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 31 मार्च 2023 (रात 11:55 बजे)
  • फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि- 03 अप्रैल 2023 (रात 11 बजे)
  • परीक्षा तिथि की सूचना बाद में जारी की जाएगी। 
     

दिल्ली उच्च न्यायालय भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा एक जनवरी 2023 को 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को प्रत्येक श्रेणी की आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

दिल्ली उच्च न्यायालय भर्ती 2023 के तहत सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन फीस 800 रुपये है। 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, उम्मीदवारों को 'पब्लिक नोट्स' सेक्शन के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • “वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक और व्यक्तिगत सहायक परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र को पूरा करें।
  • दिल्ली उच्च न्यायालय भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सहेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed