Delhi Constable 2022: क्या इस तारीख तक मिल जाएंगे एडमिट कार्ड, लेकिन ऐसे अभ्यर्थियों को हो सकती है परेशानी
दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल के तीन हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती की चयन प्रक्रिया इस वक्त आयोजित की जा रही है। इन भर्तीयों का आयोजन SSC द्वारा किया जा रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही किए जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में निकाली गई कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल पदों की भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अक्तूबर माह में आयोजित की जाएगी। एसएससी ने हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती के लिए 17 मई 2022 से 16 जून के बीच, जबकि हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आठ जुलाई 2022 से 29 जुलाई के बीच आवेदन मांगे थे। इन तीनों भर्तियों में से हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच होगी। वहीं हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के 857 पदों के लिए यह परीक्षा 27 और 28 अक्तूबर 2022 को तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों के लिए 21 अक्तूबर 2022 को होगी। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय मे इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable Ebook - Downlode Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
इस तारीख तक मिल जाएंगे एडमिट कार्ड :
यह उम्मीद जताई जा रही है कि हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की CBT में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी 25 से 30 सितंबर के बीच दी जा सकती है। वहींकॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए यह जानकारी 6 से 10 सितंबर के बीच तथा हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के लिए 12 से 17 सितंबर के बीच जारी की जा सकती है। जबकि अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा सेचार दिन पहले जारी किया जा सकता है। यह भी पढ़ें - दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी
ऐसे अभ्यर्थियों को हो सकती है परेशानी :
इन तीनों भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड SSC नहीं जारी कर सकती है। दरसअल हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल), हेड कॉन्स्टेबल (AWO)/(TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर), इन तीनों भर्तियों में शामिल होने के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को ऐसा स्कैन कलर पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना था, जो JPEG फॉर्मेट में हो और उसका साइज 20 KB से 50 KB के बीच का हो। यह फोटो 3.5 सेमी चौड़ी और 4.5 सेमी लंबी हो और बिना टोपी, चश्मे के होना चाहिए था। साथ ही फोटो तीन महीने से अधिक पुरानी भी नहीं होनी चाहिए थी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अपना फोटो इन तय नियमों के अनुसार नहीं अपलोड किया है, उनका आवेदन रद्द किया जा सकता है और उनका एडमिट कार्ड जारी होना मुश्किल है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। इसे भी देखें - दिल्ली पुलिस कांस्टेबल
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।