फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DDA Recruitment 2022 Sarkari Naukri for various consultant posts candidates can apply at dda.org.in

DDA Recruitment 2022: डीडीए में सलाहकार के पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन का तरीका, यहां मिलेगी डिटेल

Tue, 25 Jan 2022 11:02 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 25 Jan 2022 11:02 PM IST
सार

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में अनुबंध के आधार पर सलाहकार के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.org.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
DDA Recruitment 2022 Sarkari Naukri for various consultant posts candidates can apply at dda.org.in
DDA Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में अनुबंध के आधार पर 05 सलाहकार पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.org.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र को उपलब्ध कराई गई ईमेल आईडी पर भेजना होगा। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर भर्ती विवरण से जुड़ी अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें।

विज्ञापन

इसमें उम्मीदवारों को आवेदन करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को ईमेल आईडी पर भेजने की अंतिम तारिख 9 फरवरी, 2022 निर्धारित की गई है। इस तिथि तक अपने सभी दस्तावेजों के साथ ईमेल पर फॉर्म को भेजना होगा। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।

विज्ञापन

DDA Recruitment 2022 के लिए ये है पद विवरण

  • सलाहकार (सीनियर लैंडस्केप आर्किटेक्ट) - 02 पद
  • सलाहकार (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) - 03 पद

DDA Recruitment 2022 के लिए इतना मिलेगा वेतन

  • सलाहकार (सीनियर लैंडस्केप आर्किटेक्ट) - 65,000 रुपये प्रति महीना
  • पद: सलाहकार (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) -  45,000 रुपये प्रति महीना

विज्ञापन

DDA Recruitment 2022 के लिए ये है पात्रता मानदंड

  •  सलाहकार (सीनियर लैंडस्केप आर्किटेक्ट) के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लैंडस्केप आर्किटेक्चर में 02 साल का पूर्णकालिक स्नातकोत्तर डिग्री या मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर में 05 साल का पूर्णकालिक स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • सलाहकार (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लैंडस्केप आर्किटेक्चर में मास्टर डिग्री या समकक्ष या आर्किटेक्चर में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

DDA Recruitment 2022 की ये है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार पर आधारित होगा।

DDA Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dda.org.in पर जाएं।
  • अब उम्मीदवार होमपेज पर उपलब्ध नौकरी के अनुभाग पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद नौकरी 2021-22 के अनुभाग पर फिर से क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी सीनियर लैंडस्केप आर्किटेक्ट व लैंडस्केप आर्किटेक्ट के सलाहकार पदों के लिंक पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद पीडीएफ दस्तावेज खुलेगा।
  • इसमें पद विवरण से जुड़ी हुई जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ें।
  • पीडीएफ दस्तावेज में उपलब्ध आवेदन पत्र को लिखित में भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने से पहले दी गई सूचनाओं को अच्छी तरह से पढ़ें।
  • आवेदन पत्र को लिखित में भरने के बाद उसे पीडीएफ दस्तावेज में बदलें।
  • अच्छी तरह से फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार इस ईमेल आईडी  consultant.rc@dda.org.in पर भजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed