CTET/UPTET 2021: CTET और UPTET के लिए आवेदन प्रक्रिया होने वाली है समाप्त, जानें इन शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में सफल होने के लिए करना होगा कितना स्कोर
CTET तथा UPTET के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। इस साल CTET का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच और UPTET का आयोजन 28 नवंबर को होना है।
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास इनके लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। इन दोनों पात्रता परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर को समाप्त हो रही है। CTET का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच और UPTET का आयोजन 28 नवंबर को होना है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इन पात्रता परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : Online Course की सहायता ले सकते हैं।
आवेदन करने का है आखिरी मौका :
CTET तथा UPTET, इन दोनों पात्रता परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए 25 अक्टूबर तक का समय है। CTET के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू हुई है और यह 19 अक्टूबर को समाप्त होने वाली थी। लेकिन, इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया और अब अभ्यर्थियों के पास 25 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका है। वहीं, UPTET के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हुई है और यह 25 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी।