{"_id":"60f927c387cc6a6c5d740902","slug":"ctet-uptet-2021-do-you-know-which-exam-is-more-difficult-in-ctet-and-uptet-and-this-big-difference-can-be-in-the-cutoff-of-both-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"CTET\/UPTET 2021: क्या आपको पता है CTET और UPTET में कौन सी परीक्षा है ज्यादा कठिन और दोनों के कटऑफ में रह सकता है ये बड़ा अंतर","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CTET/UPTET 2021: क्या आपको पता है CTET और UPTET में कौन सी परीक्षा है ज्यादा कठिन और दोनों के कटऑफ में रह सकता है ये बड़ा अंतर
Thu, 22 Jul 2021 01:39 PM IST
पीआर डेस्क
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: पीआर डेस्क
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:39 PM IST
सार
CTET और UPTET दोनों शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इन दोनों परीक्षाओं का सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न एक समान ही है।
विज्ञापन
TET 2021
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और उत्तरप्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित किए जाने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक हैं। इन परीक्षाओं में हर बार लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं और टीचर बनने के अपने सपने को पूरा करते हैं। CTET का आयोजन साल भर में दो बार किया जाता है तो वहीं UPTET का आयोजन साल भर में एक बार किया जाता है। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए किताबें खोज रहे हैं तो आपको सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री ई-बुक्स का अवश्य उपयोग करना चाहिए। इन ई-बुक्स को अभ्यर्थियों की सहायता के लिए विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
CTET के लिए नोटिफिकेशन 25 जून को ही जारी होने की उम्मीद थी तो वहीं UPTET के लिए भी 11 मई को ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला था। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से दोनों पात्रता परीक्षाओं का नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं हो सका है। देश में अब कोरोना की स्थिति सुधर रही है तो यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि इन दोनों परीक्षाओं के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
कितने नंबर की होती है परीक्षा :
CTET और UPTET दोनों परीक्षाओं में दो पेपर का आयोजन होता है। इनमें कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को CTET तथा UPTET का पेपर 1 देना होता है तो वहीं कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक को पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को इनका पेपर 2 देना होता है। CTET और UPTET दोनों परीक्षाओं के दोनों पेपर्स में कुल 150 - 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन