फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET, UP TET 2021: Do you know that CTET and UPTET are on the same exam pattern, how one can prepare for both and pass-safalta

CTET, UP TET 2021: क्या आपको पता है एक ही एग्जाम पैटर्न पर होता है CTET और UPTET, कैसे एक की तैयारी कर दोनों में हो सकते हैं पास

Tue, 13 Jul 2021 04:56 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 13 Jul 2021 04:56 PM IST
सार

CTET और UPTET के लिए जल्द ही नोटिफिकेसन जारी किया जा सकता है। कोरोना महामारी की वजह से दोनों के नोटिफिकेशन के आने में देरी हुई।

विज्ञापन
CTET, UP TET 2021: Do you know that CTET and UPTET are on the same exam pattern, how one can prepare for both and pass-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवा बेसब्री से कॉमन टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) और उत्तर प्रदेश के UPTET का इंतेजार कर रहे हैं। CTET के लिए नोटिफिकेशन 25 जून को जारी होने वाला था तो वहीं UPTET के लिए भी 11 मई को आने वाला था। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से दोनों का ही नोटफिकेशन अभी तक जारी नहीं हो सका है। हालांकि देश में कोरोना महमारी से बिगड़े हालात अब सुधर रहे हैं इसलिए ये उम्मीद लगाई जा रही है कि बाकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह इनके लिए भी नोटफिकेशन जल्द ही जारी हो सकता है। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है दोनों के बीच का अंतर

CTET का आयोजन जहाँ साल में दो बार किया जाता है तो वहीं UPTET का आयोजन साल में एक बार किया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित होने वाला CTET के सर्टिफिकेट का उम्मीदवार ताउम्र इस्तेमाल कर सकते हैं। तो वहीं, UPTET भी अब हमेशा के लिए मान्य कर दिया गया है। इन दोनों में दो तरह की परीक्षाएं होती हैं। शिक्षक के रूप में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले व्यक्तियों को CTET तथा UPTET का पेपर 1 देना होता है तो वहीं कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक को पढ़ाने की इच्छा रखने वाले व्यक्तियों को इनका पेपर 2 देना होता है। 

विज्ञापन

इस पैटर्न पर होती है CTET की परीक्षा

CTET के पेपर 1 में बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं ,जिनको हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


CTET के पेपर 2 में भी अभ्यथियों से 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और इसमें भी उन्हें 150 मिनट का समय मिलता है। इस पेपर में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न
और भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अतिरिक्त गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं।

UPTET में भी है यही पैटर्न

अगर हम UPTET के एग्जाम पैटर्न को देखते हैं तो वो भी CTET की ही तरह है। UPTET में भी 2 पेपर होते हैं और दोनों पेपर में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या तथा उनके मार्क्स CTET के ही समान है। UPTET में भी उन्हीं विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं जिनसे CTET में पूछे जाते हैं। 

घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

अगर आप भी UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT या अन्य किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको घर बैठे बेहतर तैयारी करने के लिए आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेज में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज के साथ साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेज से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed