फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET exam analysis, good attempts Safalta

CTET 2021: CTET में पूछे जा रहे हैं कितने कठिन प्रश्न और कितने प्रश्न हैं गुड अटेम्प्ट श्रेणी के, पूरा एग्जाम एनालिसिस देखें यहाँ

Mon, 27 Dec 2021 11:59 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 27 Dec 2021 11:59 AM IST
सार

CTET 2021 की शुरुआत 16 दिसंबर से हो गई है और यह 13 जनवरी तक चलेगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पूरे देश भर से अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
CTET exam analysis, good attempts Safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) देश की सबसे प्रतिष्ठित शिक्षक पात्रता परीक्षा मानी जाती है और इसकी शुरुआत 16 दिसंबर से हो चुकी है। CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे और इस परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच किया जा रहा है। CBSE ने अभी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे सिर्फ उन अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया है, जिनकी परीक्षा 16 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 1 जनवरी से 13 जनवरी के बीच होनी है, CBSE उनका एडमिट कार्ड बाद में जारी करेगी। अगर आपने भी CTET या किसी अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET Mock Test: Attempt Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

क्या कहता है अब तक का एनालिसिस

CTET 2021 के कई शिफ्ट्स की परीक्षा अब तक आयोजित हो चुकी है और इसमें काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा भी लिया है। अभी तक आयोजित हुए CTET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इस परीक्षा के दोनों पेपर में 150 प्रश्नों में से 105 से 120 प्रश्न इजी से मॉडरेट श्रेणी के और अन्य प्रश्न थोड़े कठिन श्रेणी के पूछे जा रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस परीक्षा में 75 से 80 प्रतिशत प्रश्न गुड अटेम्ट की श्रेणी के हैं और अभ्यर्थियों को इन्हें हल करना चाहिए। साथ ही इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू नहीं है, इसलिए अभ्यर्थी बेफिक्र होकर सभी प्रश्नों का जवाब दे सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:
CTET Certificate कैसे डाउनलोड करें 

 

यह है कट ऑफ स्कोर :

केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम पात्रता के रूप में CTET में उतीर्ण होना होता है। साल में 2 बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में पूरे देश भर से लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल इस परीक्षा में सफल होने के लिए आपको किसी से प्रतिस्पर्धा नहीं करनी है। जनरल श्रेणी के अभ्यर्थी इस परीक्षा में महज 60 फीसदी अंक स्कोर करके सफल हो सकते हैं और इसका प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में सफल होने के लिए 55 प्रतिशत अंक स्कोर करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed