फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET 2021: CTET will be conducted in these 22 cities of Uttar Pradesh, admit card will be issued by this date-safalta

CTET Exam 2021 : उत्तर प्रदेश के इन 22 शहरों में होगा CTET का आयोजन, इस तारीख तक जारी होगा एडमिट कार्ड

Wed, 10 Nov 2021 01:51 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 10 Nov 2021 01:51 PM IST
सार

CTET 2021 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसके आयोजन के लिए देश भर के 300 से भी अधिक शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
CTET 2021: CTET will be conducted in these 22 cities of Uttar Pradesh, admit card will be issued by this date-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस परीक्षा का आयोजन साल में 2 बार किया जाता है और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने के पात्र माने जाते हैं। इस बार CTET के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। बोर्ड ने CTET 2021 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए इसका सैंपल पेपर भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। वहीं, अगर आपने किसी भी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET Mock Test- Attempt NOW की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के 22 शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र :

CTET 2021 के आयोजन के लिए देश भर के 300 से भी अधिक शहरों में परीक्षा केंद्र बनेंगे और इनमें से 22 उत्तर प्रदेश में स्थित हैं। उत्तर प्रदेश में CTET के परीक्षा केंद्र आगरा, अलीगढ़, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बिलासपुर, फैजाबाद (अयोध्या), फिरोजाबाद, गाज़ियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा (ग्रेटर नोएडा), प्रयागराज (इलाहाबाद), सीतापुर तथा वाराणसी शहर में बनेंगे। अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी।

विज्ञापन

इस तारीख तक जारी होगा एडमिट कार्ड :

CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड इसी महीने के आखिर तक जारी किया जा सकता है। हालांकि इसके संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी हुई है। लेकिन, इससे पहले की CTET में अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 से 20 दिनों पहले ही जारी किया जाता है। इसी आधार पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार भी CTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 से 20 दिनों पहले यानी कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप CTET जैसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या SSC GD, UP SI, NDA&NA, UP लेखपाल जैसी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed