फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET 2021 admit card date latest update safalta

CTET 2021: कब तक जारी होंगे CTET के एडमिट कार्ड, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Mon, 29 Nov 2021 11:06 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 29 Nov 2021 11:06 AM IST
सार

CTET 2021 के लिए CBSE जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। इस बार यह परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जानी है।

विज्ञापन
CTET 2021 admit card date latest update safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार हैं। गौरतलब है कि साल में 2 बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने के पात्र माने जाते हैं। CTET देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इसके सफल आयोजन के लिए देश के 300 से भी अधिक शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। इस बार की CTET के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए या अन्य किसी भी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET Online Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड : 

CTET 2021 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE, CTET 2021 के लिए एडमिट कार्ड इस महीने के आखिर में या दिसंबर की शुरुआत में जारी कर सकता है। CTET 2021 के लिए एडमिट कार्ड का अगले हफ्ते जारी होना तय माना जा रहा है, इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

किन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न :

CTET में 2 पेपर्स का आयोजन होता है और प्रत्येक पेपर में 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। गौरतलब है कि कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर 1 तथा कक्षा 6 से कक्षा 8 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर 2 देना होता है। CTET के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं, पेपर 2 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न ,भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में जाने से पहले इन प्रश्नों का जरूर करें रिवीजन

आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed