फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSPHCL will soon release answer key for junior Engineer and data entry operator recruitment exam, know how to check it here, sarkari result 

CSPHCL Answer Key: सीएसपीएचसीएल जल्द जारी करेगा जेई और डीईओ परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे चेक कर सकेंगे

Fri, 21 Jan 2022 04:10 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 21 Jan 2022 04:10 PM IST
सार

CSPHCL Answer Key: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर (जेई) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जनवरी से 14 जनवरी, 2022 तक किया था।

विज्ञापन
CSPHCL will soon release answer key for junior Engineer and data entry operator recruitment exam, know how to check it here, sarkari result 
CSPHCL Answer Key 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

CSPHCL Answer Key: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (सीएसपीएचसीएल) जल्द ही जूनियर इंजीनियर (जेई) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) भर्ती के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को जल्द ही जारी कर सकता है। इस उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट cspdcl.co.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड का प्रयोग करना पड़ेगा।

विज्ञापन


CSPHCL Answer Key: इसी महीने हुई थी परीक्षा
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर (जेई) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जनवरी से 14 जनवरी, 2022 तक किया था। इस भर्ती के माध्यम से डीईओ के 400 पदों पर और जेई के 307 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। 
विज्ञापन


CSPHCL Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
CSPHCL की ओर से जारी की जाने वाली उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवारों को तय समय में आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करानी होगी। दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद CSPHCL की ओर से एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा नहीं मिलेगी और इसी उत्तर कुंजी पर परिणाम भी आधारित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


CSPHCL Answer Key: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकेंगे।

1. सबसे पहले उम्मीदवार CSPHCL की आधिकारिक वेबसाइट cspdcl.co.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CSPHCL जेई/डीईओ भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

7. जरूरत पड़ने पर आपत्ति को दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed