फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSBC Bihar Police Constable Examination Details, Admit card Link active at csbc.bihar.gov.in; Check notice

Bihar Police Constable Admit Card: सिपाही भर्ती के प्रवेश पत्र का लिंक हुआ जारी, कल से कर सकेंगे डाउनलोड

Thu, 19 Jun 2025 07:52 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 07:52 PM IST
सार

CSBC Bihar Police Constable Admit Card: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार ने कांस्टेबल भर्ती के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक उपलब्ध करा दिया है। हालांकि, प्रवेश पत्र अभी डाउनलोड नहीं हो सकेगा।
 

विज्ञापन
CSBC Bihar Police Constable Examination Details, Admit card Link active at csbc.bihar.gov.in; Check notice
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CSBC Bihar Police Constable Admit Card Date: बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19838 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र लिंक एक्टिव कर दिया गया है। केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार ने आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in. पर लिंक एक्टिव कर दिया है। हालांकि, उम्मीदवार अभी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए आज रात्रि 12:00 बजे से उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

16 जुलाई को होगी परीक्षा

भर्ती परीक्षा 16 जुलाई को आयोजित होने वाली है। एग्जाम सिटी व डेट चेक करने का लिंक वेबसाइट पर आ गया है। यह लिंक आज रात 12 बजे से एक्टिव हो जाएगा। परीक्षार्थी अपने रजिस्ट्रेशन नम्बर अथवा आवेदन के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा जन्मतिथि डालकर परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।



परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई से तीन अगस्त तक छह चरणों में किया जाएगा। 16 जुलाई के बाद 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई और तीन अगस्त 2025 को लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों पर 627 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। हर चरण में करीब ढाई से तीन लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा सिर्फ एक पाली में दोपहर 12 से दो बजे तक ली जायेगी। प्रवेश सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed