फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CRPF SI ASI recruitment 2023 Apply for 212 posts at crpf.gov.in

CRPF SI ASI Recruitment 2023: सीआरपीएफ में एसआई-एएसआई भर्ती की अधिसूचना जारी, ऐसे कर सकेंगे आवेदन

Sat, 29 Apr 2023 01:24 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 29 Apr 2023 01:24 PM IST
सार

CRPF Vacancy 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने दो सौ से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

विज्ञापन
CRPF SI ASI recruitment 2023 Apply for 212 posts at crpf.gov.in
CRPF Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CRPF Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने दो सौ से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इनमें सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार एक मई से आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 212 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इस भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र 13 जून को जारी किया जाएगा। जबकि कंप्यूटर आधारित परीक्षा 24 और 25 जून को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

  • सब-इंस्पेक्टर (आरओ): 19

  • सब-इंस्पेक्टर (क्रिप्टो): 07

  • उप-निरीक्षक (तकनीकी): 05

  • सब-इंस्पेक्टर (सिविल) (पुरुष): 20

  • सहायक उप-निरीक्षक (तकनीकी): 146

  • सहायक उप-निरीक्षक (ड्राफ्ट्समैन): 15

आवेदन शुल्क

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सब इंस्पेक्टर (ग्रुप-'बी') सब इंस्पेक्टर (ग्रुप-'सी'), केवल जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए के लिए 200 रुपये और असिस्टेंट के लिए 100 रुपये के परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिकों और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता

एसआई पदों के लिए मैथ्स, फिजिक्स, कंप्यूटर के साथ ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं एसआई पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास के साथ डिप्लोमा होना आवश्यक है।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। हांलाकि सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed