जो जाता है ऊपर
वह नीचे आता है ज़रूर
यही प्रकृति का है
अमोघ नियम
फिर भी
गैस भरे गुब्बारे
की तरह
उड़ते हैं लोग हवा में
जानते नहीं या शायद
जानकर भी बनते हैं
अनजान
कि होगा क्या उनका
आखरी अंजाम।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X