फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CRPF Recruitment 2023 Notification Out for Various Post Know How to Apply Online at crpf.nic.in

CRPF Recruitment 2023: सीआरपीएफ में एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल बनने का मौका, 1458 पदों पर आज से करें आवेदन

Wed, 04 Jan 2023 10:32 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 04 Jan 2023 10:32 AM IST
सार

CRPF recruitment 2023: नया साल सेना में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

विज्ञापन
CRPF Recruitment 2023 Notification Out for Various Post Know How to Apply Online at crpf.nic.in
crpf recruitment सीआरपीएफ भर्ती २०२३ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CRPF recruitment 2023:  केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 04 जनवरी, 2023 से सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2023 है।  इस भर्ती अभियान का लक्ष्य सीआरपीएफ में कुल 1458 पदों को भरना है, जिनमें से 143 रिक्तियां एएसआई (स्टेनो) के पद के लिए और 1315 हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए हैं। जिनके लिए उम्मीदवार आज यानी 04 जनवरी 2023 से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

पात्रता मापदंड

सीआरपीएफ की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 25 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट (10+2 या समकक्ष परीक्षा) उत्तीर्ण होना चाहिए।

विज्ञापन

इतना होगा वेतन

  1. असिस्टेंट सब इंसेक्टर स्टेनो के पद चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 05 के तहत 29200 से 92300 रुपये का वेतन मिलेगा।

  2. हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 04 के तहत 25500 से लेकर 81100 रुपये का वेतन मिलेगा।



 

सीआरपीएफ भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 04 जनवरी 2023
  • सीआरपीएफ एएसआई, हेड कांस्टेबल के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन - 25 जनवरी, 2023
  • सीआरपीएफ एएसआई, हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2022 रिलीज की तारीख- 15 फरवरी, 2023
  • सीआरपीएफ एएसआई, हेड कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2022: 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 (अस्थायी)

उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। आवेदन जमा करने के लिए उन्हें सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट http://www.crpfindia.com और www.crpf.nic.in पर जाना होगा। यहां से आवेदन भरकर भेजना होगा। भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं और जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed