CRPF Recruitment 2023: सीआरपीएफ में एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल बनने का मौका, 1458 पदों पर आज से करें आवेदन
CRPF recruitment 2023: नया साल सेना में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CRPF recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 04 जनवरी, 2023 से सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2023 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य सीआरपीएफ में कुल 1458 पदों को भरना है, जिनमें से 143 रिक्तियां एएसआई (स्टेनो) के पद के लिए और 1315 हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए हैं। जिनके लिए उम्मीदवार आज यानी 04 जनवरी 2023 से आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मापदंड
सीआरपीएफ की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 25 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट (10+2 या समकक्ष परीक्षा) उत्तीर्ण होना चाहिए।
इतना होगा वेतन
-
असिस्टेंट सब इंसेक्टर स्टेनो के पद चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 05 के तहत 29200 से 92300 रुपये का वेतन मिलेगा।
-
हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 04 के तहत 25500 से लेकर 81100 रुपये का वेतन मिलेगा।
सीआरपीएफ भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 04 जनवरी 2023
- सीआरपीएफ एएसआई, हेड कांस्टेबल के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन - 25 जनवरी, 2023
- सीआरपीएफ एएसआई, हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2022 रिलीज की तारीख- 15 फरवरी, 2023
- सीआरपीएफ एएसआई, हेड कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2022: 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 (अस्थायी)